एनoसीoआरoटीo प्रश्नावली 2.2 (NCERT Exercise 2.2)
प्रश्न संख्या (1) निम्न द्विघात बहुपदों के शून्यक ज्ञात कीजिए और शून्यकों तथा गुणांकों के बीच संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए :
(i) x2 – 2 x – 8
हल:
दिया गया है,
x2 – 2 x – 8
मध्य पद 2x को विस्तारित करने पर हम पाते हैं
= x2 – 4 x + 2 x – 8
[∵ 2 x = – 4 x + 2 x]
= x(x – 4) + 2(x – 4)
अब (x – 4 ) को उभयनिष्ठ (common) लेने पर हम पाते हैं
=(x – 4)(x + 2)
अत: बहुपद x2 – 2 x – 8 का मान शून्य है, जब x – 4 = 0 या x + 2 = 0
अत:,
यदि x – 4 = 0
∴ x = 4
तथा, यदि x + 2 = 0
∴ x = – 2
अत:,
बहुपद x2 – 2 x – 8 के शून्यक 4 तथा – 2 हैं। उत्तर
शून्यकों तथा गुणांकों के बीच संबंध के सत्यता की जाँच
शून्यकों का योग = 4 + (–2)
= – – 21 = – (x का गुणांक)x2 का गुणांक
तथा शून्यकों का गुणनफल = 4 × (– 2) = – 8
= – 81 = अचर पदx2 का गुणांक
(ii) 4 s2 – 4 s + 1
हल:
दिया गया है, 4 s2 – 4 s + 1
मध्य पद – 4 s को विस्तारित करने पर हम पाते हैं कि
=(2 s)2 – 2 × 2 × s + 1
= (2 s – 1)2
[∵ (a – b)2 = a2 – 2 a b + b2]
= (2 s – 1) (2 s – 1)
अत: बहुपद (Polynomial) 4 s2 – 4 s + 1 का मान शून्य (0) है, जब 2 s – 1 = 0
अत: जब 2 s – 1 = 0
⇒ 2 s = 1
⇒ s = 12
अत: बहुपद (polynomial) 4 s2 – 4 s + 1 के शून्यक 12 और 12 हैं।
शून्यकों तथा गुणांकों के बीच संबंध के सत्यता की जाँच
शून्यकों का योग (Sum of zeroes) = 12 + 12 = 1
= – ( – 4 )4 = – ( s का गुणांक )s2 का गुणांक
शून्यकों का गुणनफल (Product of zeroes) = 12 × 12
= 14 = – ( – 4 )4 = अचर पदs2 का गुणांक
(iii) 6 x2 – 3 – 7 x
हल:
दिया गया है, 6 x2 – 3 – 7 x
= 6 x2 – 7 x – 3
मध्य पद – 7 x को विस्तारित करने पर हम पाते हैं कि
= 6 x2 – 9 x + 2 x – 3
[∵ – 9 x + 2 x = – 7 x]
= 3 x (2 x – 3) + 1 (2 x – 3)
पद 2 x + 3 को उभयनिष्ठ लेने पर हम पाते हैं कि
= (2 x – 3)(3 x + 1)
अत: बहुपद (Polynomial) 6 x2 – 3 – 7 x का मान शून्य (0) है, जब 2 x – 3 = 0 या 3 x + 1 = 0 है।
अत: जब
2 x – 3 = 0
∴ 2x = 3
⇒ x = 32
तथा, जब, 3 x + 1 = 0
∴ 3 x = – 1
⇒ x = – 13
अत: बहुपद (Polynomial) 6 x2 – 3 – 7 x के शून्यक 32 तथा – 13 है।
शून्यकों तथा गुणांकों के बीच संबंध के सत्यता की जाँच
अब,
शून्यकों का योग = 32 + – 13
= 9 – 76 = 76
= – (– 7)6 = – (x का गुणांक)x2 का गुणांक
तथा शून्यकों के गुणनफल = 32 × – 13
= – 36 = अचर पदx2 का गुणांक
(iv) 4 u2 + 8 u
हल:
दिया गया है, 4 u2 + 8 u
= 4 u (u + 2)
अत: बहुपद (polynomial) 4 u2 + 8 u का मान शून्य है, जब 4 u = 0 या u + 2 = 0 है।
अत: जब, 4 u = 0
∴ u = 0
तथा, जब u + 2 = 0
∴ u = – 2
अत: बहुपद (polynomial) 4 u2 + 8 u के शून्यक 0 तथा – 2 हैं।
शून्यकों तथा गुणांकों के बीच संबंध के सत्यता की जाँच
शून्यकों का योगफल = u + ( – 2 ) = – 2
= – 84 = – (u का गुणांक)u2 का गुणांक
तथा शून्यकों का गुणनफल = 0 × (– 2) = 0
= 04 = अचर पदu2 का गुणांक
(v) t2 – 15
हल:
दिया गया है, t2 – 15
= t2 – ( 15 )2
= ( t + 15 ) ( t – 15 )
[∵ a2 – b2 = (a + b) (a – b)]
अत: बहुपद (Polynomial) t2 – 15 का मान शून्य है, जब t – 15 = 0 या t + 15 = 0 है।
अत: जब t – 15 = 0
∴ t = 15
तथा जब, t + 15 = 0
∴ t = – 15
अत: बहुपद (Polynomial) t2 – 15 के शून्यक 15 तथा – 15 हैं।
शून्यकों तथा गुणांकों के बीच संबंध के सत्यता की जाँच
शून्यकों का योग = 15 + ( – 15 ) = 0
= – 01 = – (t का गुणांक)t2 का गुणांक
तथा शून्यकों का गुणनफल = 15 × ( – 15 ) = – 15
= – 151 = अचर पदt2 का गुणांक
(vi) 3 x2 – x – 4
हल:
दिया गया है, 3 x2 – x – 4
मध्य पद – x को विस्तारित करने पर हम पाते हैं कि
3 x2 + 3 x – 4 x – 4
= 3 x (x + 1) – 4(x + 1)
पद (x + 1) को उभयनिष्ठ लेने पर हम पाते हैं कि
= (x + 1)(3 x – 4)
अत: बहुपद (Polynomial) 3 x2 – x – 4 का मान शून्य होगा जब x + 1 = 0 या 3 x – 4 = 0 है।
अत: जब, x + 1 = 0
∴ x = – 1
तथा जब, 3 x – 4 = 0
∴ 3 x = 4 ⇒ x = 43
अत: बहुपद (Polynomial) 3 x2 – x – 4 के शून्यक – 1 और 43 हैं।
शून्यकों तथा गुणांकों के बीच संबंध के सत्यता की जाँच
शून्यकों का योग (Sum of zeroes)
= – 1 + 43 = – 3 + 43 = 13
= – ( – 1 )3 = – (x का गुणांक )x2 का गुणांक
तथा शून्यकों का गुणनफल = –1 × 34
= – 43 = अचर पदx2 का गुणांक
प्रश्न संख्या (2) एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए, जिसके शून्यकों के योग तथा गुणनफल क्रमश: दी गई संख्याएँ हैं:
(i) 14, – 1
हल:
दिया गया है, बहुपद (Polynomial) के शून्यकों का योग तथा गुणनफल क्रमश: 14, तथा – 1 हैं।
मान लिया कि एक व्यापक बहुपद है a x2 + b x + c ------(i)
तथा इस बहुपद के शून्यक क्रमश: α तथा β हैं।
अत: प्रश्न के अनुसार
α + β = 14 = – ba
अत:, a = 4 and b = – 1
αβ = – 1 = – 44 = ca
अत:, a = 4, b = – 1 and c = – 4
अब a, b तथा c का मान समीकरण (i) में प्रतिस्थापित करने पर हम पाते हैं कि
4 x2 – 1 × x – 4
= 4 x2 – x – 4
अत: दिये गये मानों की शर्तों को संतुष्ट करने वाला बहुपद है, 4 x2 – x – 4 है। उत्तर
(ii) 2, 13
हल:
दिया गया है, बहुपद के शून्यकों का योगफल तथा गुणनफल क्रमश: 2, तथा 13 हैं।
मान लिया कि एक व्यापक बहुपद है a x2 + b x + c ------(i)
तथा इस व्यापक बहुपद के शून्यक क्रमश: α तथा β हैं।
अत: प्रश्न के अनुसार
शून्यकों का गुणनफल
= α × β = 13 = ca
अत: c = 1 तथा a = 3
शून्यकों का योगफल
= α + β = 2 = – ba
⇒ 3 23 = – ba
[∵ a = 3]
अत:, a = 3, b = – 3√2 तथा c = 1
समीकरण (i) में a, b तथा c के मान प्रतिस्थापित करने पर हम पाते हैं कि
3 x2 – 3 x + 1
अत: दिये गये मानों के शर्तों के आधार पर बहुपद है: 3 x2 – 3 x + 1 उत्तर
(iii) 0, 5
हल:
दिया गया है, बहुपद के शून्यकों का योगफल तथा गुणनफल क्रमश: 0, तथा √5 हैं।
मान लिया कि एक व्यापक बहुपद है: a x2 + b x + c ------(i)
तथा इसके शून्यक क्रमश: α तथा β हैं।
अत: प्रश्न के अनुसार
शून्यकों का योगफल (Sum of zeroes)
= α + β = 0 = 01 = – ba
तथा शून्यकों का गुणनफल (product of zeroes)
= α β = 5 = 51 = ca
अत:, a = 1, b = – 0 and c = √5
a, b तथा c के मानों को समीकरण (i) में प्रतिस्थापित करने पर हम पाते हैं कि
x2 + ( 0 × x ) + 5
= x2 + √5
अत: दिये गये मानों के शर्तों के आधार पर बहुपद = x2 + √5 उत्तर
(iv) 1, 1
हल:
दिया गया है, बहुपद के शून्यकों का योगफल एवं गुणनफल क्रमश: 1, तथा 1 हैं।
मान लिया कि एक व्यापक बहुपद है: a x2 + b x + c ------(i)
तथा इसका शून्यक क्रमश: α तथा β है।
अत: प्रश्न के अनुसार
शून्यकों का योगफल
= α + β = 1 = 11 = – ba
तथा शून्यकों का गुणनफल
= α β = 1 = 11 = ca
अत:, a = 1, b = – 1 तथा c = 1
a, b तथा c के मानों को समीकरण (i) में प्रतिस्थापित करने पर हम पाते हैं कि
x2 – x + 1
अत: दिये गये मानों के शर्तों के आधार पर बहुपद है: x2 – x + 1 उत्तर
(v) – 14, 14
हल:
दिया गया है, द्विघात बहुपद के शून्यकों का योगफल एवं गुणनफल क्रमश: – 14, तथा 14 हैं।
मान लिया कि एक व्यापक बहुपद है: a x2 + b x + c ------(i)
तथा इस बहुपद के शून्यक क्रमश: α तथा β हैं।
अत: प्रश्न के अनुसार,
शून्यकों का योगफल
= α + β = – 14 = – ba
तथा शून्यकों का गुणनफल
= α β = 14 = ca
अत:, a = 4, b = 1 and c = 1
a, b तथा c के मान समीकरण (i) में रखने पर हम पाते हैं कि
4 x2 + x + 1
अत: दी गई शर्तों के आधार पर द्विघात बहुपद है: 4 x2 + x + 1 उत्तर
(vi) 4, 1
हल:
दिया गया है, द्विघात बहुपद के शून्यकों का योगफल तथा गुणनफल क्रमश: 4, तथा 1 हैं।
मान लिया कि एक व्यापक बहुपद है: a x2 + b x + c ------(i)
तथा इस बहुपद के शून्यक क्रमश: α तथा β हैं।
अत: प्रश्न के अनुसार,
शून्यकों का योगफल
= α + β = 4 = 41 = – ba
तथा शून्यकों का गुणनफल
= α β = 1 = 11 = ca
अत:, a = 1, b = – 4 तथा c = 1
a, b तथा c के मान समीकरण (i) में रखने पर हम पाते हैं कि
x2 – 4 x + 1
अत: दी गई शर्तों के आधार पर द्विघात बहुपद है: x2 – 4 x + 1 उत्तर
No comments:
Post a Comment