NCERT प्रश्नावली 5.1 Q4(viii-xv)
प्रश्न संख्या. 4 (vii) 0,−4,−8,−12 ......
हल:
दिया गया है, 0,−4,−8,−12 ......
यहाँ, a2−a1=−4−0=−4
तथा, a3−a2=−8−(−4)
=−8+4=−4
तथा, a4−a3=−12−(−8)
=−12+8=−4
यहाँ k के प्रत्येक मान के लिएय ak+1−ak बराबर है, अत: अंकों की दी गई सूची समांतर श्रेणी (AP) में है।
यहाँ प्रथम पद 0
तथा सार्व अंतर =−4
हम जानते हैं कि, an=a+(n−1)d जहाँ n पदों की संख्या है।
∴ पंचम पद
a5=0+(5−1)×(−4)
=4×(−4)=−16
तथा छठा पद
a6=0+(6−1)×(−4)
=5×(−4)=−20
तथा सातवां पद
a7=0+(7−1)×(−4)
=6×(−4)=−24
∴ सार्व अंतर, d=−4; तथा −16,−20 एवं −24 दिये गये समांतर श्रेणी के तीन अन्य पद हैं। उत्तर
प्रश्न संख्या. 4 (viii) −12,−12,−12,−12 .....
हल:
दिया गया है, −12,−12,−12,−12 .....
यहाँ, a2−a1=a3−a2=a4−a3=0
अत: सार्व अंतर (common difference) d,=0
यहाँ k के प्रत्येक मान के लिएय ak+1−ak बराबर है, अत: अंकों की दी गई सूची समांतर श्रेणी (AP) में है।
चूँकि सार्व अंतर (common difference) =0
∴ पंचम पद (a5)=−12
तथा छठा पद, (a6)=−12
तथा सातवां पद, (a7)=−12
∴ सार्व अंतर (Common difference), d=0; तथा −12,−12 एवं −12 दिये गये समांतर श्रेणी (A.P.) के अन्य तीन पद हैं।
प्रश्न संख्या. 4 (ix) 1,3,9,27, .......
हल:
दिया गया है, 1,3,9,27 ......
यहाँ, a2−a1=3−1=2
तथा, a3−a2=9−3=6
तथा, a4−a3=27−9=18
यहाँ k के प्रत्येक मान के लिएय ak+1−ak बराबर नहीं है, अत: अंकों की दी गई सूची समांतर श्रेणी (AP) में नहीं है।
प्रश्न संख्या. 4 (x) a,2a,3a,4a, .......
हल:
दिया गया है, a,2a,3a,4a, .......
यहाँ, a2−a1=2a−a=a
तथा, a3−a2=3a−2a=a
तथा, a4−a3=4a−3a=a
यहाँ k के प्रत्येक मान के लिएय ak+1−ak बराबर है, अत: अंकों की दी गई सूची समांतर श्रेणी (AP) में है।
∴ प्रथम पद =a
तथा सार्व अंतर (common difference) =a
हम जानते हैं कि, an=a+(n−1)d जहाँ n पदों की संख्या है।
∴ पंचम पद
a5=a+(5−1)×a
⇒a5=a+4a=5a
तथा छठा पद
a6=a+(6−1)×a
a6=a+5a=6a
तथा सातवां पद
a7=a+(7−1)×a
a7=a+6a=7a
∴ सार्व अंतर (Common difference), d=a; तथा 5a,6a एवं 7a दिये गये समांतर श्रेणी (A.P.) के अन्य तीन पद हैं। उत्तर
प्रश्न संख्या. 4 (xi) a,a2,a3,a4, .......
हल:
दिया गया है, a,a2,a3,a4, .......
यहाँ, a2−a1=a2−a
=a(a−1)
तथा, a3−a2=a3−a2
=a2(a2−1)
तथा, a4−a3=a4−a3
=a3(a2−1)
यहाँ k के प्रत्येक मान के लिएय ak+1−ak बराबर नहीं है, अत: अंकों की दी गई सूची समांतर श्रेणी (AP) में नहीं है।
प्रश्न संख्या. 4 (xii) √2,√8,√18,√32 ....
हल:
दिया गया है, √2,√8,√18,√32 ....
यहाँ, a2−a1=√8−√2
=√4×2−√2
=2√2−√2=√2
तथा, a3−a2=√18−√8
=√9×2−√4×2
=3√2−2√2=√2
तथा, a4−a3=√32−√18
=√16×2−√9×2
=4√2−3√2=√2
यहाँ k के प्रत्येक मान के लिएय ak+1−ak बराबर है, अत: अंकों की दी गई सूची समांतर श्रेणी (AP) में है।
यहाँ प्रथम पद =√2
तथा सार्व अंतर =√2
हम जानते हैं कि, an=a+(n−1)d जहाँ n पदों की संख्या है।
∴ पंचम पद
a5=√2+(5−1)×√2
=√2+4√2
⇒a5=5√2
दोनों तरफ वर्ग करने पर, हम पाते हैं कि
(a5)2=(5√2)2
⇒(a5)2=25×2=50
⇒a5=√50
तथा छठा पद
a6=√2+(6−1)×√2
=√2+5√2
⇒a6=6√2
दोनों तरफ वर्ग करने पर, हम पाते हैं कि
(a6)2=(6√2)2
⇒(a6)2=36×2=72
⇒a6=√72
तथा सातवां पद
a7=√2+(7−1)×√2
=√2+6√2
⇒a7=7√2
दोनों तरफ वर्ग करने पर, हम पाते हैं कि
(a7)2=(7√2)2
⇒(a7)2=49×2=98
⇒a7=√98
∴ सार्व अंतर, d=√2; तथा √50,√72 एवं √98 दिये गये समांतर श्रेणी (A.P.) के तीन अन्य पद हैं। उत्तर
प्रश्न संख्या. 4 (xiii) √3,√6,√9,√12 ........
हल:
हल, √3,√6,√9,√12 ........
यहाँ, a2−a1=√6−√3
तथा, a3−a2=√9−√6
=3−√6
तथा, a4−a3=√12−√9
=√4×3−3
=2√3−3
यहाँ k के प्रत्येक मान के लिएय ak+1−ak बराबर नहीं है, अत: अंकों की दी गई सूची समांतर श्रेणी (AP) में नहीं है।
प्रश्न संख्या. 4 (xiv) 12,32,52,72 .......
हल:
दिया गया है, 12,32,52,72 .......
यहाँ, a2−a1=32−12
=9−1=8
तथा, a3−a2=52−32
=25−9=16
तथा, a4−a3=72−52
=49−25=24
यहाँ k के प्रत्येक मान के लिएय ak+1−ak बराबर नहीं है, अत: अंकों की दी गई सूची समांतर श्रेणी (AP) में नहीं है।
प्रश्न संख्या. (xv) 12,52,72,73 .......
हल :
दिया गया है, 12,52,72,73 .......
यहाँ, a2−a1=52−12
=25−1=24
तथा, a3−a2=72−52
=49−25=24
तथा, a4−a3=73−72
=73−49=24
यहाँ k के प्रत्येक मान के लिएय ak+1−ak बराबर है, अत: अंकों की दी गई सूची समांतर श्रेणी (AP) में है।
हम जानते हैं कि, an=a+(n−1)d जहाँ n पदों की संख्या है।
∴ पंचम पद
a5=12+(5−1)×24
=1+4×24=1+96
⇒a5=97
तथा छठा पद
a6=12+(6−1)×24
=1+5×24=1+120
⇒a6=121
तथा सातवां पद
a7=12+(7−1)×24
=1+6×24=1+144
a7=145
∴ सार्व अंतर (Common difference), d=24; तथा 97,121 एवं 144 दिये गये समांतर श्रेणी (A.P.) के अन्य तीन पद हैं।
No comments:
Post a Comment